Search

 
 
 

बिहार : 12 जिलों में दो दिनों तक फेसबुक-व्हाट्सएप पर प्रतिबंध, नहीं भेज सकेंगे मैसेज

 
Patna : बिहार में तीन दिनों से अग्निपथ योजना के विरोध में जारी प्रदर्शन और हंगामे के बीच सरकार ने 12 जिलों में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाते हुए अगले दो दिनों तक फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप समेत 22 सोशल साइट और एप पर मैसेज आने-जाने बैन कर दिया है. इसके अलावा यू-ट्यूब पर भी वीड‍ियो अपलोड करने पर रोक लगा दी गयी है. गृह विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है.  जानकारी के अनुसार जिन 12 जिलों में सरकार की ओर से रोक लगायी गयी  है उनमें बेगूसराय, लखीसराय, वैशाली, कैमूर, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्‍सर, पश्‍च‍िम चंपारण, नवादा, समस्‍तीपुर और सारण शामिल हैं. दरअसल, अग्‍नि‍पथ स्‍कीम को लेकर जारी बवाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-harshad-appointed-as-the-new-general-manager-of-ccl-kathara-region/">बेरमो:

सीसीएल कथारा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक बने हर्षद

पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायर

शुक्रवार को लखीसराय में युवाओं ने विक्रमशिला ट्रेन को फूंक दिया, साथ ही जनसेवा एक्‍सप्रेस को भी क्षति पहुंचायी. प्रदर्शन के दौरान विक्रमशिला के एक यात्री की मौत भी हो गयी. भागलपुर में भी छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. खरीक में युवाओं ने एनएच को जाम कर दिया, प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाने गयी पुलिस को स्‍थ‍िति नियंत्रण के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी.  इस बीच18 जून को छात्र संगठनों की ओर से बिहार बंद बुलायी गयी है. आरजेडी ने भी बंद का समर्थन किया है.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही