Search

 
 
 

बिहार : खजाने के लिए परिवार बना दुश्मन, बुजुर्ग को जिंदा जलाया

 
Kishanganj : ओझा-गुनी के चक्कर में जान का दुश्मन बने परिजनों ने बुजुर्ग के शरीर में पुराना कपड़ा लपेट दिया. फिर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया. घटना किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दुलाली गांव की है. ओझा ने परिजनों को बताया था कि उनके घर में खजाना छिपा है. इसी लालच में परिजन घर के बुजुर्ग 62 वर्षीय मोहम्मद कलीमुद्दीन से खजाने की जानकारी मांगने लगे. कलीमुद्दीन कहते रहे कि उसे किसी तरह के खजाने की जानकारी नहीं है. पर परिजनों को विश्वास नहीं हुआ. बुधवार की रात परिजनों ने गुस्से में कलीमुद्दीन की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

परिवार के सदस्य मानसिक रूप से बीमार : पुलिस

बहादुरगंज पुलिस स्टेशन की सब-इंस्पेक्टर पुष्प कुमारी ने इसे अंधविश्वास का मामला बताता है. पुष्पा कुमारी ने कहा कि पूछताछ में मृतक मोहम्मद कलीमुद्दीन के एक बेटे ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को जला दिया, क्योंकि इससे उनका घर सोने और कीमती गहनों से भर जाएगा.

ओझा-गुनी के चक्कर में फंसे परिजन

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्य एक स्थानीय ओझा-गुनी के जाल में फंस गए थे. ओझा-गुनी ने उन्हें बताया कि कलीमुद्दीन के पास सोने और कीमती गहनों से भरा एक छिपा खजाना है. इसके बाद घर के लोग बुजुर्ग कलीमुद्दीन पर उस जगह के बारे में बताने का दबाव डालते रहे, जहां उसने खजाना छिपाया है. जब कलीमुद्दीन ने बार-बार इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया, तो उसके परिवार के सदस्य गुस्से में आ गए. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गुस्से में आए परिवार के सदस्यों ने कलीमुद्दीन को पुराने कपड़ों में लपेटा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
इसे भी पढ़ें – आरयू">https://lagatar.in/dr-in-the-mass-com-department-of-ru-tribute-to-bindeshwar-pathak/">आरयू

के मास कॉम विभाग में डॉ. बिंदेश्वर पाठक को दी गयी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही