Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : घर के बाहर सोए किसान की गोली मारकर हत्या

Muzaffarpur : जिले के औराई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार रात को घर के बाहर सोए पानापुर एरिया टोला निवासी किसान रामदयाल राय की गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर औराई थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बदले की भावना से घटना को अंजाम देने की बात

मिली जानकारी के अनुसार, रामदयाल राय अपने ही परिवार के साथ घर में सोए थे. देर रात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक का पुत्र पूर्व में एक हत्याकांड में जेल में बंद है. जिस तरह से हत्या की गई है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी रंजिश में बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हत्या के पीछे कई तरह की बातें सामने आ रही है. हर बिंदु पर जांच-पड़ताल की जा रही है. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/fire-in-moving-train-in-bihars-motihari-major-accident-averted/">बिहार

के मोतिहारी में चलती ट्रेन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही