Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू कोरोना संक्रमित

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इन लोगों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मालूम हो कि बिहार में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है. नीतीश सरकार ने संकेत दिया है कि यहां जल्द ही कोरोना पाबंदियां लगायी जा सकती है.सीएम नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है. दरअसल, पटना में नीतीश कुमार के जनता दरबार में आए 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, इसपर बात करते हुए नीतीश ने यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ajay-demanded-to-increase-the-age-limit-in-jssc-appointments-wrote-a-letter-to-cm/">जमशेदपुर:

डॉ. अजय ने की जेएसएससी नियुक्तियों में आयुसीमा बढ़ाने की मांग, सीएम को लिखा पत्र 

जनता दरबार में छह लोग कोरोना पॉजिटिव

सीएम नीतीश ने कहा कि आज मेरे जनता दरबार में छह लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं, और यह बेहद दुखद बात है. पिछले साल जिस तरह तेजी से कोरोना वायरस बढ़ा था उसी तरीके से इस बार भी बढ़ रहा है. हम लोगों को बहुत ही अलर्ट रहना होगा और आज सब जगह की खबर लेकर कल आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में पाबंदियों को लेकर फैसला लिया जाएगा.नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बहुत सारे डॉक्टर्स भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही