Search

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी भवेश ठाकुर का निधन, पुलिस महकमे में शोक

Ranchi /Patna : बिहार-झारखंड कैडर के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भवेश ठाकुर का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है.
 
भवेश ठाकुर अपने लंबे पुलिस सेवा काल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. झारखंड गठन के बाद उन्होंने रांची और संथाल परगना के डीआईजी समेत कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं. उनकी पहचान एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही.

उनके निधन पर वर्तमान और पूर्व पुलिस अधिकारियों सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही