Ara: बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दरअसल यहां पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं. जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायल मजदूरी का काम कर वापस घर लौट रहे थे. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बलौटी गांव स्थित एनएच 922 की है.
बिहारः आरा में पिकअप पलटने से तीन महिला समेत चार की मौत
Last Updated: Mar 31, 2024 12:00 AM (IST)