Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : दबंगई में पुलिस के हत्थे चढ़े जदयू नेता समेत चार लोग, बम-हथियार जब्त

Nawada : गांव में जमीन को लेकर दबंगई दिखाना जदयू नेता मंजूर आलम को भारी पड़ा. गुप्त सूचना पर नवादा के एसपी अंबरीष राहुल ने रविवार देर रात पुलिस बल के साथ छापा मारा. छापेमारी में जदयू नेता के नरहट गांव स्थित घर से बड़ी संख्या में जिंदा बम, देसी कट्टा और 315 बोर की गोलियां बरामद की गयी. छापेमारी के बाद जदयू नेता सहित चार लोग पकड़े गए हैं. पुलिस ने जदयू नेता के अलावा उसके बेटे और भतीजे को भी पकड़ा है. उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. जांच प्रक्रिया के बाद ही बरामद हथियारों को लेकर खुलासा किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि गांव में आपसी रंजिश को लेकर असलहे जुटाए गए थे.

आपसी वर्चस्व को लेकर जुटाए गए थे हथियार

जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आई है. इसी उद्देश्य से असलहे जुटाए गए थे. बताया जा रहा है कि पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. रात में एसपी और उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में मंजूर आलम के घर छापेमारी शुरू हुई. छापेमारी से पहले इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-session-late-angry-students-lock-the-yoga-department/">रांची

विवि : सेशन लेट, गुस्साए छात्रों ने योग विभाग में जड़ा ताला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही