Search

 
 
 

बिहार : पटना में आंधी-पानी में ऑटो पर गिरा डाक बंगला पूजा समिति का गेट

 
Patna : बिहार में धूमधाम से मनाए जा रहे दुर्गापूजा पर्व पर बारिश ने खलल डाल दी है. राजधानी पटना समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पटना में आंधी की वजह से कई जगहों पर पूजा पंडाल के गेट सड़क पर आ गिरे. पटना के डाक बंगला चौराहे में पूजा पंडाल का स्वागत द्वार गिर गया. रोड पूरी तरह जाम हो गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पूजा समिति के लोग इसे आनन-फानन में ठीक करने की कवायद में जुट गए. समिति के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मौके पर मौजूद पटना ट्रैफिक पुलिस के कर्मी इस गिरे हुए स्वागत द्वार को उठाने की कवायद में जुट गए हैं.
इसे भी पढ़ें -चतरा:">https://lagatar.in/chatra-para-teacher-arrested-with-brown-sugar-worth-one-crore-villagers-surrounded-police-station/">चतरा:

एक करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ पारा शिक्षक अरेस्ट, ग्रामीणों ने घेरा थाना

स्टेशन रोड में भी पूजा पंडाल का गेट सड़क पर गिरा

स्टेशन रोड में भी पूजा पंडाल का गेट सड़क पर गिर गया. इस बारिश से लोगों के मेले घूमने के इस माहौल में खलल पड़ी है. बारिश से सड़कों पर कई जगह जलजमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई है. कई जगह कीचड़ जैसे हालात बन गए हैं, क्योंकि सड़क पर कई जगहों पर निर्माण कार्य भी चल रहा है. विभिन्न पूजा पंडाल गीले हो चुके हैं और उनमें से पानी टपकने लगा है.

चक्रवाती हवाओं का प्रभाव

मौसम विभाग की मानें तो 3 दिनों से बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिससे बारिश का सिस्टम प्रदेश में सक्रिय हो गया है और पूरे प्रदेश में 10 अक्टूबर तक बारिश होने के पूरे आसार हैं. पटना मौसम केंद्र के तात्कालिक अलर्ट के मुताबिक, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, अररिया, गया, किशनगंज, नवादा, लखीसराय, नालंदा, पटना, शेखपुरा और वैशाली जिले में वज्रपात और मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. राज्य में मंगलवार से भारी बारिश का दौर शुरू होगा. उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले हफ्ते से राज्य में मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-naxalites-set-fire-jcb-if-levy-was-not-found-also-beat-up/">रांची:

लेवी नहीं मिला तो JCB में नक्सलियों ने लगायी आग, मारपीट भी की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही