Search

 
 
 

बिहारः पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर लड़की से दुष्कर्म

 
Muzaffarpur:  नाबालिग लड़की को युवक ने पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोप है कि युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ दरभंगा ले गया. इसके बाद बंद कमरे में तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद लड़की का वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा. इसके बाद पीड़िता मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस पहुंची. पीड़िता ने बताया की वह गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली है. लड़की ने बताया कि उसकी मां के नंबर पर फोन कर पास के गांव के रहने वाले हरिओम कुमार ने पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर उसे बेनीबाद बुलाया, फिर वहां से बहला फुसला कर उसे दरभंगा में अपने रूम पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीर भी ले ली. इसके बाद उसे रूम में बंद कर दिया. तीन दिन तक उसे अपने कमरे में रखकर दुष्कर्म करता रहा और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही