Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दलितों के साथ धोखा कर रही बिहार सरकार- चिराग

Patna: सोमवार को बिहार विधान सभा का बजट सत्र शुरू हुआ. यह विपक्षी नेताओं के लिए अच्छा अवसर है. वे नीतीश सरकार पर निशाना साधने में लगे हैं. इसी क्रम में सांसद चिराग पासवान ने पीसी कर कहा कि हमारी नजर बिहार के बजट सत्र पर भी है. बिहारियों के लिए बजट में क्या-क्या वादे होंगे उस पर नजर होगी. कहा कि आज का उनका विषय अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों का है. अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों को कम स्कॉलरशिप मिलती है. पहले छात्रों को पूरी राशि मिलती थी. इसे पढ़ें- समस्तीपुर">https://lagatar.in/hospital-operator-shot-dead-in-samastipur/">समस्तीपुर

में हॉस्पिटल संचालक की गोली मारकर हत्या
चिराग ने कहा कि अब उनके स्कॉलरशिप में बदलाव कर दिए गए हैं. बिहार सरकार दलितों के साथ धोखा कर रही है. नीतीश कुमार बंटवारे की राजनीति कर रही हैं. चिराग ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी कई बदलाव किए हैं. फ्रीशिप कार्ड के जरिए छात्र के खाते में सीधे पैसे आएंगे. कहा कि मौजूदा बिहार सरकार दलित विरोधी है, अनुसूचित जाति जनजाति विरोधी है. नीतीश कुमार दलित विरोधी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. अनुसूचित जाति जनजाति से आने वाले लोगों को टारगेट किलिंग कर मारा जा रहा है. दलित युवक-युवती की हत्या, दुष्कर्म के मामले आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें-CBI">https://lagatar.in/cbi-seeks-manish-sisodias-five-day-remand-decision-reservedterrogation/">CBI

ने मांगी मनीष सिसोदिया की पांच दिनों की रिमांड, फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही