Search

बिहार सरकार ने DGP के लिए UPSC को भेजे 5 नाम

Patna: बिहार सरकार ने बिहार पुलिस के डीजीपी पद पर स्थायी नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है. सरकार ने डीजी रैंक के तीन अधिकारियों का पैनल बनाने के लिए पांच नाम यूपीएससी को भेज दिये हैं. यूपीएससी द्वारा तैयार पैनल में से ही किसी एक को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया जायेगा.
 
  • अभी प्रीता वर्मा हैं प्रभारी डीजीपी.

Lagatar Desk

Patna: बिहार सरकार ने बिहार पुलिस के डीजीपी पद पर स्थायी नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है. सरकार ने डीजी रैंक के तीन अधिकारियों का पैनल बनाने के लिए पांच नाम यूपीएससी को भेज दिये हैं. यूपीएससी द्वारा तैयार पैनल में से ही किसी एक को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया जायेगा.

जानकारी के मुताबिक़ जिन पांच सीनियर अफसरों के नाम भेजे गए हैं, उनमें 1991 बैच के आइपीएस प्रीता वर्मा, 1992 के आइपीएस भृगु श्रीनिवासन, 1993 बैच के आइपीएस जीतेंद्र कुमार व जीएस गंगवार और 1994 बैच के आइपीएस कुंदन कृष्णन का नाम शामिल है. 

उल्लेखनीय है कि बिहार के डीजीपी द्वारा वीआरएस लिए जाने के बाद सरकार ने प्रभारी डीजीपी के रुप में प्रीता वर्मा को प्रभार दिया है. अभी वह डीजीपी का काम संभाल रही हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही