Search

 
 
 

बिहार : राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से भेजे गए दिल्ली एम्स

 
Patna : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें गुरुवार देर रात पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा है. दिल्ली के एम्स में उनका इलाज हो सकता है. राज्यपाल फागू चौहान की पिछले 7 दिनों से तबीयत खराब थी. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से वह तेज बुखार से पीड़ित थे. फागू चौहान के साथ दिल्ली एम्स डॉक्टरों की एक टीम भी दिल्जा रही है.
इसे भी पढ़ें – JSCA">https://lagatar.in/three-indoor-wickets-ready-at-jsca-stadium-players-will-be-able-to-practice-even-in-rain/">JSCA

स्टेडियम में तीन इंडोर विकेट तैयार, बारिश में भी खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास

रिपोर्ट में यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन

राज्यपाल फागू चौहान गुरुवार की देर रात वे बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें आनन फानन में पटना के आईजीआईएमएस में एडमिट कराया गया था. स्वास्थ्य में ज्यादा सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है. फिलहाल उनकी स्थिति में काफी सुधार है. फागू चौहान की जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन है. जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है.

74 साल के हैं फागू चौहान

फागू चौहान साल 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं. 74 साल के चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था. यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे. घोसी विध3ानसभा सीट से वे रिकॉर्ड 6 बार विधायक रहे. फागू चौहान बीजेपी के अलावा बसपा, लोक दल समेत अन्य पार्टियों में रह चुके हैं. वे पहली बार 1985 में विधायक बने थे. 1991 में उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा और जीते. इसके बाद 1996, 2002 और 2007 में भी में भी विधायक बने. 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 2019 में उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-to-stop-the-salary-of-k-son-of-ias-know-the-whole-matter/">BREAKING

: हाईकोर्ट ने IAS के के सोन की सैलरी रोकने का दिया आदेश, जानिए पूरा मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही