Hajipur : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर का काफिला सोमवार को वैशाली जिले के भगवानपुर में भीषण हादसे का शिकार हो गया. राज्यपाल पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर- मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर के रतनपुरा में काफिले में शामिल दमकल की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. डिवाइडर से टकराते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ऑटो में धक्का मार दिया. इसमें तीन जवानों के साथ ही नौ लोग घायल हो गये.
राज्यपाल की गाड़ी को नुकसान नहीं
हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए. काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी का अचानक एक ऑटो से टक्कर हो गया. जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वही, ऑटो और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर सवार कुल 9 लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत नाजुक है. हालांकि राज्यपाल की गाड़ी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है. और वह मुजफ्फरपुर की तरफ बढ़ते चला गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गई.
हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम
आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. राज्यपाल के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई. कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया. वाहनों की लाइन लग गई. हालांकि, पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खाली कराया.
तीन सुरक्षाकर्मी सहित महिला-बुजुर्ग घायल
घायलों में दमकल के जवान बमबम सिंह, आदर्श कुमार, सुधीर कुमार शामिल हैं. वहीं ऑटो पर सवार हुसैना खुर्द निवासी संजय साहनी (38 वर्ष), बंदना कुमारी (18 वर्ष), संतोष पासवान (34 वर्ष) और सत्यनारायण पासवान (60 वर्ष) घायल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/lathicharge-on-students-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम
आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज [wpse_comments_template]
आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज [wpse_comments_template]

Leave a Comment