Search

 
 
 

बिहारः दरभंगा में दादी-पोते की धारदार हथियार से हत्या

 
Darbhanga: शनिवार रात ईंट भट्ठा कारोबारी की मां और बेटे की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. दादी-पोते की हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल है. घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव की है. जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठा कारोबारी दिलीप सिंह की 75 वर्षीय मां और 15 वर्षीय पुत्र की हत्या कर दी गई. घटना के वक्त दिलीप सिंह किसी काम से समस्तीपुर गए थे. इसी का फायदा उठाकर अपराधी शनिवार रात घर की बाउंड्री फांद कर घर में घुसे थे और दादी-पोते की हत्या कर दी. इसे पढ़ें- लूटपाट">https://lagatar.in/a-young-man-was-shot-during-the-robbery-treatment-is-going-on-under-the-supervision-of-the-police/">लूटपाट

के दौरान एक युवक को मारी गोली, पुलिस की देखरेख में चल रहा इलाज
इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. एफएसएल की टीम और डॉग स्कॉयड की मदद से घटना की जांच की जा रही है. पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को पकड़ा है, उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं घर में दो लोगों की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-innocent-fell-into-borewell-while-playing-rescue-continues/">बिहारः

खेलने के दौरान बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही