Search

 
 
 

बिहार : जदयू की नयी 98 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरिवंश को जगह नहीं

 
सात सचिव और 22 महासचिव बनाए गए
Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है. पार्टी की 98 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सात सचिव और 22 महासचिव बनाए गए हैं. केसी त्यागी को विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. आलोक कुमार सुमन पार्टी के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. जेडीयू की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को जगह नहीं मिली है. मालूम हो कि नीतीश कुमार जब जेडीयू अध्यक्ष थे, तब भी हरिवंश राष्ट्रीय कार्यकारिणी में थे. वे आरसीपी सिंह की टीम में भी रहे. लेकिन इस बार उन्हें जगह नहीं मिली है.

लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य नयी टीम में शामिल

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हरिवंश का न होना अहम माना जा रहा है, क्योंकि इन्हें छोड़कर सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है. जेडीयू के सभी 16 लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के पांच में से चार सदस्यों को नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है. जेडीयू के कई नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरिवंश का नाम न होने के पीछे उनके संवैधानिक पद पर होने का हवाला दे रहे हैं.

नयी टीम में बिहार पर अधिक ध्यान

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से पहले मुख्यमंत्री का नाम है. इससे ये साफ हो गया है कि पार्टी के सर्वोच्च नेता नीतीश कुमार ही हैं. ललन सिंह की नई टीम में जातीय समीकरण साधने की कवायद की गयी है. नीतीश कुमार के नेशनल प्लान पर भी फोकस किया गया है. बिहार की महागठबंधन सरकार में जेडीयू कोटे के सभी मंत्रियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है. नई टीम में जातीय समीकरणों के साथ ही क्षेत्रीय संतुलन का भी खास ध्यान रखा गया है . पार्टी ने यूपी से दो चेहरों जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है.
धनंजय सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. मणिपुर के विधायक हाजी अब्दुल नासिर और नगालैंड के विधायक ज्वेंगा सेब भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं. पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ ही जम्मू और कश्मीर, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी नई टीम में जगह दी गई है.

पार्टी की बैठकों में नहीं आते हैं हरिवंश : ललन सिंह

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का नाम नहीं होने पर पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि वो ना पार्टी की मीटिंग में आते हैं और ना ही संसदीय दल की बैठकों में आते हैं. उन्होंने कहा कि 2022 में 9 अगस्त को जब से जनता दल यूनाइटेड महागठबंधन में आया है, तब से वो पार्टी की किसी बैठक में नहीं आए हैं. ललन सिंह ने ये भी कहा कि क्या पता उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठकों में आने से मना कर दिया हो.
इसे भी पढ़ें – लालू">https://lagatar.in/supreme-court-hearing-on-cancellation-of-lalus-bail-on-friday/">लालू

की जमानत रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही