Search

 
 
 

मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया हैः नीतीश कुमार

 
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है. पहले दूसरे राज्य की मछलियां बिहार में मंगाई जाती थी और अब बिहार की मछलियां दूसरे राज्यों में भेजी जाती हैं. वर्ष 2005 से पहले बिहार में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी सभी को पता है. वर्ष 2005 से पहले मछली उत्पादन बहुत कम था. दूसरे राज्यों से यहां मछलियां मंगाई जाती थी. कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित सभी क्षेत्रों का विकास किया गया. लोगों की सुविधाओं के लिए कई कदम उठाए गए. साथ ही महिलाओं की तरक्की के लिए कई कार्य किए गए.

वर्ष 2008 से 2012 के लिए प्रथम कृषि रोड मैप बनाया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2008 से वर्ष 2012 के लिए प्रथम कृषि रोड मैप बनाया गया. वर्ष 2012 से वर्ष 2017 के लिए दूसरा कृषि रोड मैप बनाया गया. जिसका शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था. वर्ष 2017 से वर्ष 2023 के लिए तीसरा कृषि रोड मैप बनाया गया. जिसका शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तथा वर्ष 2024 से चौथा कृषि रोड मैप लागू किया गया, जिसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया. कृषि रोड मैप के लागू होने से सब्जी, दूध, अंडा, मीट, फल सहित अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा है. चौथे कृषि रोड मैप के लिए एक लाख 62 हजार करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी गई. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में मछली का उत्पादन 2 लाख 88 हजार मीट्रिक टन था जो अब बढ़कर 8 लाख 73 हजार मीट्रिक टन हो गया है.

हम शुरू से ही एनडीए में थे और अब एनडीए में ही रहेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार के विकास के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं. केंद्र सरकार द्वारा राज्य में मत्स्य पालन के विकास के लिए सहायता दी गई है. राज्य सरकार मत्स्य पालन के विकास के लिए भी कई कदम उठा रही है. राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में विकास के लिए उठाए गए कदमों से मत्स्य पालकों को काफी लाभ हो रहा है. इस बीच उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हम शुरू से ही एनडीए में थे और अब एनडीए में ही रहेंगे. बीच में हम दो बार उन लोगों के साथ चले गए थे. ये हमारी गलती थी. अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. उन्होंने भरोसा दिया कि भाजपा के साथ हमारी पार्टी का शुरू से ही संबंध रहा है. हमलोग मिलकर राज्य और देश का विकास करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-jmm-and-congress-will-contest-elections-on-70-seats/">सीएम

ने किया ऐलानः झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही