Search

 
 
 

बिहार : स्वास्थ्य विभाग ने 9429 मौतों की बात स्वीकारी, पहले कहा था 5478 मौतें हुई

 
Bihar :  बिहार में कोरोना का संक्रमण भले ही कम हो गया है, लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आयी है.  बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मरने वालों की संख्या में भारी संशोधन किया.  इससे कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर  9429 हो गयी.  पहले स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि बिहार में 8 जून तक कोरोना से 5478 मौत हुई है. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने और 3951 मौत की बात स्वीकार कर आंकड़ों में सुधार किया. बिहार सरकार ने पहले मौत का आंकड़ा 72 फीसदी कम बताया था.

सभी जिलों के वेरिफिकेशन से सच आया सामने

बिहार के सभी जिलों से वेरिफिकेशन के बाद पता चला है कि अब तक कोविड-19 से 9429 लोगों की मौत हुई है. हेल्थ सचिव ने कहा कि स्टेट हेल्थ सोसायटी की साइट पर जिलावार मृतकों की सूची जारी की जा रही है.

बुधवार को देश में 6139 मौत, सिर्फ बिहार में 3951

देश में बुधवार को कोरोना से कुल 6139 मौतें दर्ज की गयी. इनमें 3951 मौतें बिहार की जुड़ी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने 18 मई को कमेटी गठित कर कोरोना से होने वाली मौत की समीक्षा का आदेश दिया था. मेडिकल कॉलेज और जिलों की समीक्षा में पाया गया कि 72 फीसदी मौत रिकॉर्ड में आयी ही नहीं है. बिहार सरकार ने पटना में कोरोना से मौत का आंकड़ा 7 जून तक 1,223 बताया था. वहीं 8 जून तक का आंकड़ा 2293 जारी किया था. इसे भी पढ़े : भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-liquor-party-was-happening-in-dto-office-police-raided-7-data-entry-operators-arrested/85850/">भागलपुर

: DTO ऑफिस में हो रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, 7 डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

पटना में अबतक कोरोना से 2303 मौत

पटना में कोरोना से कुल 2303 मौतें हुईं हैं. जबकि मुजफ्फरपुर में 609 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है. सत्यापन के बाद पटना में सबसे अधिक 1070 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गयी हैं. इसके बाद बेगूसराय में 316, मुजफ्फरपुर में 314 और नालंदा में 222 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गयी हैं. इसे भी पढ़े : पटना">https://lagatar.in/patna-shocking-revelation-in-sero-report-antibodies-found-in-children-who-came-in-vaccine-trial-in-aiims/85852/">पटना

: सीरो रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, एम्स में वैक्सीन ट्रायल में आये बच्चों में मिली एंटीबॉडी

ब्लैक फंगस से बिहार में अबतक 55 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 516 मामले सामने आये हैं. इनमें से अब तक 55 लोगों की मृत्यु हुई है. वहीं 90 लोग स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अभी भी ब्लैक फंगस से 368 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही