Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः ससुराल में एंट्री नहीं मिली तो बहू ने गेट पर दिया धरना, जानें क्या है मामला

Advertisement
Advertisement
Patna: ससुराल में एंट्री के लिए महिला ने खूब जोर लगाया. कोर्ट का आदेश लेकर ससुराल पहुंची महिला को ससुराल पक्ष ने अंदर नहीं आने दिया. इसके बाद महिला ने मोहल्लेवालों को जुटाना शुरु कर दिया. इस दौरान महिला ने खूब हल्ला-गुल्ला किया. मामला है पटना से सटे फुलवारीशरीफ का. यहां बिडला कॉलोनी में जमकर फैमिली ड्रामा हुआ. इसे भी पढ़ें- बंधु">https://lagatar.in/elderly-and-differently-abled-protested-at-co-office-in-protest-against-not-getting-pension-for-four-months-submitted-memorandum/">बंधु

तिर्की के आश्वासन पर 44 दिन बाद एसबीएम कर्मियों का धरना खत्म

क्या है मामला

महिला जूही के मुताबिक, उसकी शादी आरा के एकवारी गांव के रहने वाले अजय से साढ़े तीन साल पहले हुई थी. शादी के बाद 5 लाख रुपये दहेज के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. साथ ही घर से निकाल दिया. इसके बाद जूही ने कोर्ट की शरण ली. जूही के मुताबिक, कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला सुनाते हुए उसे ससुराल में रहने का आदेश कर दिया है. जूही का कहना है कि जब वह ससुराल में पहुंची तो सुबह से शाम हो गई पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद उसने गेट बजाना और मोहल्लेवासियों को जुटाना शुरू कर दिया. जूही के पति अजय जयपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. फोन पर अजय ने पत्नी से कहा कि वो जयपुर आकर रहे. इसपर पत्नी ने बखेड़ा खड़ा कर दिया. इसे भी पढ़ें- PLFI">https://lagatar.in/police-attack-plfi-supremo-dinesh-gops-economy-77-lakh-cash-8-arrested-with-weapons-see-photos/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप के अर्थतंत्र पर पुलिस का वार, 77 लाख कैश, हथियार के साथ 8 गिरफ्तार, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही