Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : अवैध शराब कारोबार पर लगेगी लगाम, अनुमंडल स्तर पर खुलेंगे 36 नये उत्पाद थाने

Patna : बिहार सरकार राज्य में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की कवायद में लगी है. इसको लेकर राज्य में अनुमंडल स्तर पर 36 नये उत्पाद थाने खोले जायेंगे. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस बाबत में आदेश जारी कर दिया है. वर्तमान में बिहार में जिला स्तर पर 44 उत्पाद थाने है. 36 नये थाने खुलने के बाद उत्पाद थानों की संख्या बढ़कर 80 हो जायेगी. सरकार के इस फैसले से बिहार में 2016 से लागू शराबबंदी कानून को मुस्तैदी के साथ लागू करने में मदद मिलेगी. (पढ़ें, रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-journalist-pradeep-kumar-killed-in-road-accident/">रामगढ़:

सड़क दुर्घटना में पत्रकार प्रदीप कुमार की मौत)

इन अनुमंडलों में खुलेगा उत्पाद थाना

राज्य के वैसे अनुमंडलों में उत्पाद थाना खोला जायेगा, जहां अवैध शराब का कारोबार अधिक होता है. नोटिफिकेशन के अनुसार, रानीगंज, दाउदनगर, कटोरिया, मंझौल, कहलगांव, पीरो, जगदीशपुर, डुमरांव, बेनीपुर, बिरौल, मधुबन, अरेराज, शेरघाटी, महम्मदपुर, बारसोई, गोगरी, उदाकिशनगंज, झंझारपुर , बेनीपट्टी, बड़हिया, तारापुर, हिलसा, पकड़ीबरावां, धमदाहा, विक्रमगंज, रोसड़ा, पटोरी, मशरक, सोनपुर, पुपरी, रून्नीसैदपुर, महाराजगंज , रघुनाथपुर, सिमराही , त्रिवेणीगंज और महुआ अनुमंडलों में उत्पाद थाने खोलने का प्रस्ताव है. इसे भी पढ़ें : सीबीआई">https://lagatar.in/cbi-team-reached-the-door-of-former-governor-of-jammu-and-kashmir-satyapal-malik/">सीबीआई

की टीम जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दरवाजे पर पहुंची
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही