Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : पुलिस सब इंस्पेक्टर आवास से मिले अकूत संपत्ति के कागजात

Advertisement
Advertisement
Patna :  बिहार में इन दिनों भ्रष्ट अधिकारियों पर निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. इसी कड़ी में वैशाली पुलिस के जन शिकायत कोषांग में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनिल प्रसाद के पटना, नालंदा सहित वैशाली के ठिकानों पर निगरानी की रेड पड़ी है. बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह रेड पड़ी है. इसी कड़ी में पटना में सब इंस्पेक्टर के घर छापेमारी चल रही है.

पटना और नालंदा के ठिकानों पर भी छापेमारी

पटना के तेजप्रताप नगर स्थित 5 मंजिला मकान में निगरानी की रेड में सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किया गये हैं. जिसकी कुल कीमत 5.50 लाख से ज्यादा आंकी गयी है. वहीं, जमीन के 6 डीड बरामद किये गये हैं. जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बतायी जा रही है. इसके अलावे दो डीड जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है, उसे बैंक में बंधक रखकर लोन लिया गया है. 17 बैंकों के पासबुक, 5 डेबिट कार्ड, निवेश से संबंधित कई कागजात मिले हैं.

हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी स्विफ्ट के कागजात जब्त

वहीं, छापेमारी के दौरान इनके आवास से एक हुंडई क्रेटा, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट के कागजात बरामद हुए हैं. भवन के ग्राउंड फ्लोर पर महाराजा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूसरे फ्लोर पर टायर गोदाम, एनएचएआई का एक कार्यालय है. वहीं. तीसरे फ्लोर पर कंप्यूटर हब, चौथे फ्लोर पर आईसीआईसीआई बैंक के फाइनेंसर का कार्यालय है, जहां पर भी तलाशी कार्य जारी है. निगरानी विभाग द्वारा 1 करोड़ 55 लाख 39 हजार 8 सौ रुपये का आय से अधिक धन अर्जन का मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड स्थित एसपी आवास के बगल में अनिल प्रसाद के किराए के मकान में भी सुबह निगरानी ने छापेमारी की. इसे भी पढ़ें – कृषि">https://lagatar.in/tomar-said-on-agricultural-law-has-taken-a-step-back-will-move-forward-again/">कृषि

कानून पर बोले तोमर- एक कदम पीछे हटे हैं, आगे फिर बढ़ेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही