Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापा

Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में आयकर विभाग की टीम ने तीन बड़े पान मसाला और जर्दा कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. इससे शहर के बड़े व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. मुजफ्फरपुर के कई व्यापारियों ने बुधवार को अपनी दुकानें नहीं खोलीं. आयकर विभाग की चार टीमें बुधवार सुबह करीब 6 बजे तीन बड़े कारोबारियों के घर और गोदामों पर छापा मारने पहुंचीं. इन पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का मामला है. तीनों व्यापारी का उत्तर बिहार से नेपाल तक कारोबार फैला हुआ है.

ग्रीन केसरी और दिलीप केसरी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स की टीम ने कृष्णा टाकीज के सामने गली राजेश अग्रवाल उर्फ बाबु भाई, आमगोला माली गली में प्रदीप शर्मा, छोटी कल्याणी में ग्रीन केसरी और दिलीप केसरी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. सुबह जैसे ही पान मसाला कारोबारी उठे, उन्हें अपने घर में इनकम टैक्स अधिकारियों को पाया. फिलहाल आयकर विभाग की कार्यवाही जारी है. इसे भी पढ़ें- कर्नाटक">https://lagatar.in/brainstorming-to-return-in-karnataka-rahul-gandhi-said-work-together-against-bjps-misrule-stay-united/">कर्नाटक

में वापसी को लेकर मंथन, राहुल गांधी ने कहा, भाजपा के कुशासन के खिलाफ मिलकर काम करें, एकजुट रहें

बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का मामला

ग्रीन केसरी और दिलीप केसरी आपस में चाचा-भतीजा हैं. दिलीप केसरी नगर निकाय का चुनाव लड़ चुके हैं. जबकि प्रदीप शर्मा जर्दा कारोबारी राजेश अग्रवाल से जुड़ा हुआ है. दिलीप और ग्रीन केसरी का कल्याणी चौक पर घर और पान मंडी में गोदाम है. जहां आज सुबह सबसे पहले टीम पहुंची. इनकम टैक्स की टीम आज सुबह करीब 6 बजे एक साथ करीब 30 गाड़ियों से अलग अलग पान मसाला कारोबारियों के घर पहुंची.

नकदी को रियल एस्टेट कारोबार में लगाने की सूचना

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सुबह इनकम टैक्स का काफिला कॉलोनी में पहुंचा तो ऐसा लगा कि मानो किसी आतंकवादी को पकड़ने के लिए गाड़ियां सायरन बजाते हुए आई हैं. पिछले कई माह से पान मसाला और जर्दा कारोबारियों के सिंडिकेट के लेनदेन और नकदी की आवाजाही पर आयकर विभाग की नजर थी. आयकर विभाग ने पाया कि पान मसाला समूह अपनी नकदी को रियल एस्टेट कारोबार में लगा रहा है. लंबी निगरानी के बाद बुधवार को इनकम टैक्स की टीम ने पान मसाला कारोबारियों के घर, दुकान और गोदाम में छापेमारी की है. टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए है. हालांकि कागजातों के संबंध में छापेमारी टीम जानकारी नहीं दे रही है. इसे भी पढ़ें- रूठा">https://lagatar.in/bad-weather-2-months-of-monsoon-have-passed-49-less-rain-in-jharkhand/">रूठा

मौसम: मानसून के 2 महीने बीत गए, झारखंड में 49 फीसदी कम हुई बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही