Search

बिहार : उद्योग निदेशक पंकज सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

Patna : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर और तेज हो गई है. इसकी चपेट में आम से लेकर खास भी आ रहे हैं और इस बार काल के गाल में समा जा रहे हैं. बिहार के उद्योग निदेशक पंकज कुमार सिंह को भी कोरोना लील गया. बुधवार को उनकी मौत हो गई. वे पिछले 12 अप्रैल से कोरोना से पीड़ित थे. उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था. पंकज कुमार इंडियन पोस्ट एंड टेलीग्राफ सेवा के पदाधिकारी थे. प्रतिनियुक्ति पर उद्योग विभाग में उनकी नियुक्ति हुई थी.

मंत्री शाहनवाज हुसैन ने जताया शोक

पंकज कुमार के निधन पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से शोक व्यक्त किया है. ट्विटर पर जारी अपने शोक संदेश में शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि हमारे उद्योग विभाग के बेहद अनुभवी और काबिल वरिष्ठ ऑफिसर, उद्योग निदेशक श्री पंकज कुमार सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध और व्यथित हूं. उद्योग विभाग के कार्यों के प्रति उनकी संजीदगी और समर्पण ने बेहद कम समय में उन्हें मेरे बेहद करीब ला दिया था.

राज्य में कोरोना के मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सरकारी आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं. हर रोज नये मामले और मौत की संख्या बढ़ रही है. 24 घंटे में राज्य में 12,795 नये संक्रमित मिले, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है. प्रदेश में 12 हजार से अधिक नये मामले मिले हैं. . स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 100 से अधिक लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है. वहीं, 98,763 सैंपलों की जांच की गयी. 20 अप्रैल के बाद पहली बार है, जब जांच एक लाख से कम हुई है. इस तरह राज्य में संक्रमण दर बढ़ कर 12.95% तक पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सबसे अधिक 1848, गया में 1340, भागलपुर में 681, औरंगाबाद में 682, बेगूसराय में 525 और समस्तीपुर में 438 नये कोरोना संक्रमित पाये गये, जबकि अन्य जिलों में नये संक्रमितों की संख्या इससे कम थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//