Search

 
 
 

बिहारः MLC चुनाव में जन सुराज का खाता खुला

बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में जन सुराज पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है. जानकारी के अनुसार पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी मदन मोहन झा को 324 वोटों से हरा दिया है.
 

Lagatar Desk 

बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में जन सुराज पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है. जानकारी के अनुसार पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी मदन मोहन झा को 324 वोटों से हरा दिया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

 

उधर सारण शिक्षक सीट से मौजूदा एमएलसी एवं जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद बुरी तरह चुनाव हार गए. जन सुराज ने एमएलसी के लिए हुए आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से तीन पर पार्टी के कैंडिडेट हार गए. बाकी चार सीटों के अंतिम नतीजे आने बाकी हैं.  

 

बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में अब जन सुराज पार्टी की एंट्री हो गई है. तीन महीने पहले पटना की बांकीपुर सीट से उपचुनाव जीतकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने विधानसभा में अपनी पार्टी को प्रवेश दिलाया था. अब सुरेश प्रसाद राय ने विधान परिषद में पार्टी की उपस्थिति दर्ड करायी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही