Search

बिहारः जदयू जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Gaya: जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह को अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात तब हुई जब वह बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहोरा बिगहा की है. जानकारी के अनुसार, अपराधी कई दिनों से उनकी रेकी कर रहे थे. बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान उपराधियों ने उनपर ताबड़तोड फायरिंग कर दी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसे पढ़ें- यादव">https://lagatar.in/yadav-mahasabha-completes-100-years-meeting-decided-to-celebrate-centenary-year-many-demands-discussed/">यादव

महासभा के 100 वर्ष पूरे, बैठक कर शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय, कई मांगों पर भी हुई चर्चा 
घटना के बाद अपराधियों क धरपकड़ के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. अब तक आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जिनपर संदेह है उनमें जदयू नेता के छोटे भाई तेजप्रताप सिंह और उसकी पत्नी अंजली सिंह भी शामिल हैं. मृतक की पत्नी ने अपनी देवरानी अंजली सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है, साथ ही इस मामले में अंजली सिंह उनके पिता और और कुछ भू-माफियाओं का नाम बताया है जो इस हत्या में शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-development-corridor-project-is-a-plan-to-displace-450-villages-sunny-sinku/">चाईबासा

: विकास गलियारा परियोजना 450 गांव को विस्थापित करने वाली योजना है : सन्नी सिंकु
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp