Search

बिहार : जदयू का आरोप- सम्राट चौधरी की डीलिट की डिग्री फर्जी

  • अमेरिका में कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी तो ही ही नहीं
  • नीरज कुमार ने सम्राट से 72 घंटे में मांगा जवाब
Patna : जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की डीलिट की डिग्री को फर्जी बताया है. जदयू के मुख्‍य प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी ने 2020 के विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में अमेरिका के कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से डीलिट की डिग्री लेने की बात लिखी थी, जबकि अमेरिका में ऐसी कोई यूनिवर्सिटी है ही नहीं. जदयू ने कहा कि इससे पहले भी सम्राट चौधरी अपना नाम बदल चुके हैं. वे 72 घंटे में अपनी असलियत बताएं. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी के नाम पर भी सवाल उठाया है. कहा कि सम्राट चौधरी पहले राकेश सम्राट थे. अब नाम बदलकर सम्राट चौधरी हैं. जदयू प्रवक्‍ता ने यह भी पूछा है कि सम्राट ने जिस समय डिग्री ली थी, उस समय उनका क्‍या नाम था?

सम्राट पर दर्ज कराया था मानहानि का केस

इससे पहले जदयू के मुंगेर जिले के अध्यक्ष नचिकेता मंडल ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का केस दर्ज कराया था. दरअसल, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की ओर से महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में मीट चावल का भोज आयोजित किया गया था. इसे लेकर सम्राट चौधरी ने टिप्पणी की थी. इसी टिप्पणी से नाराज होकर मंडल ने यह केस दर्ज कराया था. आरोप है कि इस भोज को लेकर सम्राट चौधरी ने कथित रूप से कहा था कि कार्यकर्ता सम्मान भोज में शराब पार्टी हुई है. इसको लेकर जदयू जिलाध्यक्ष ने पहले सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा था. इसके बाद मानहानि का परिवाद सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया.

खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा

सम्राट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चौधरी की तुलना छुटभैया नेता से कर दी थी. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने छुटभैया नेता की तरह टिप्पणी की है. इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/on-first-day-in-new-building-hearing-case-jharkhand-education-tribunal-was-held-in-bench-5-judges/">हाईकोर्ट

के नए भवन में पहले दिन 5 जजों की बेंच में हुई झारखंड एजुकेशन ट्रिब्युनल केस की सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp