Search

 
 
 

बिहारः पटना सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर दहेज हत्या का आरोप

 
Patna: पटना सिटी सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक कुमार पर दहेज हत्या का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक की शादी पटना के एसके पुरम में रहने वाली चांदनी चंदा से 11 मई 2022 को हुई थी. चांदनी के परिवारवालों का आरोप है कि प्रतीक के घरवाले लगातार दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे. मृतका की बहन ने बताया कि प्रतीक अपने पद का रौब झाड़ता था. दीदी को मायके से दहेज लेकर आने को कहता था. इसे पढ़ें- ACB">https://lagatar.in/acb-arrests-forest-department-clerk-and-computer-operator-for-taking-bribe/">ACB

ने रिश्वत लेने के आरोप में वन विभाग के क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार
चांदनी के परिजनों ने बताया कि 14 अगस्त को बेटी के ससुरालपक्ष से कॉल आया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है. उसे स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. इसके बाद बताया गया कि तबीयत ज्यादा खराब है, इसलिए उसे पारस हॉस्पिटल ले जाया गया है. इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. इसे भी पढ़ें- सीमा">https://lagatar.in/first-poster-of-film-karachi-2-released-on-seema-haider/">सीमा

हैदर पर बनी फिल्म कराची टू नोएडा का पहला पोस्टर रिलीज, दो दिन बाद आयेगा गाना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही