Search

 
 
 

बिहार : PMCH के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है. पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा बाधित रही, जिससे हजारों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी.
 

Patna : बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है. पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा बाधित रही, जिससे हजारों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी.

 

डॉक्टरों का कहना है कि वे 12 से 18 घंटे काम करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें मात्र 20 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है. उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर कम से कम 40 हजार रुपये किया जाए.

 

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही. अस्पताल की ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे राज्य के मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी बंद कर दी जाएगी.

 

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे दिन-रात 12 से 18 घंटे तक ड्यूटी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मात्र 20 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है. डॉक्टरों का कहना है कि यह राशि बेहद कम है और इसे बढ़ाकर कम से कम 40  हजार रुपये किया जाना चाहिए.

 

डॉक्टरों का तर्क है कि बिहार में मेडिकल इंटर्न्स के साथ नाइंसाफी हो रही है. उनका कहना है कि दूसरे राज्यों में स्टाइपेंड कहीं ज्यादा मिलता है. यहां तक कि एम्स पटना में भी इंटर्न डॉक्टरों को अधिक राशि दी जाती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही