Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार :  मोबाइल से बात करने पर पत्नी को मार डाला, फिर खुद चाकू घोंप लिया

Advertisement
Advertisement
Patna : घरेलू विवाद में एक युवक ने चाकू से गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद जान देने की मंशा से अपने गले पर भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट, लोहा गोदाम के पास घटी. यहां किराये के मकान में नीरज कुमार अपनी पत्नी रेणु देवी और आठ साल के बच्चे के साथ रहता है. उसने दस वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. नीरज घर में ही रहता था और रेणु किसी प्राइवेट फर्म में काम करती थी. वह अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती थी, जो कि पति को नागवार गुजरता था. इस बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था.

सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर गले में घोंप दिया

आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जख्मी युवक के बयान के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा. उसका आठ वर्षीय बेटा ने बताया कि उसकी मां किसी से काफी देर से मोबाइल पर बात कर रही थी. पिता के मना करने के बाद भी वह बात करती रही. इसी बात से गुस्साए नीरज ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर रेणु के गले में घोंप दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद नीरज ने अपने गले पर भी चाकू से वार किया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और नीरज को उठाकर इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा. महिला के शव को पास्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त किया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि बयान के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा. इसे भी पढ़ें –  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-news-panchayat-elections-will-be-held-in-4-phases-the-governor-has-given-approval/">झारखंड

में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, राज्यपाल ने दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही