Search

 
 
 

बिहारः पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका

 
Purnea: बिहार के पूर्णिया में शादी और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. यहां पहले से शादीशुदा शख्स अजय कुमार ने पुतुल नामक युवती के परिवार वालों को धोखे में रखकर शादी कर ली. शादी के कुछ ही दिनों बाद लड़की को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. ऐसे में वह खुद को ठगा महसूस कर रही थी. इसे पढ़ें- प्रकृति">https://lagatar.in/mankind-does-not-exist-without-nature-governor-cp-radhakrishnan/">प्रकृति

के बिना मानवजाति का अस्तित्व नहीं : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
जब पुतुल मायके आयी तो उसने यह बात परिजनों और अन्य लोगों को बतायी. इसके बाद परिजनों ने उसे वापस ससुराल जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी. पुतुल ने कहा कि वह अब अपने पति के साथ ही रहेगी, क्योंकि उसकी शादी हो चुकी है. मृतका पुतुल देवी के परिजनों ने बताया कि इसी साल 11 मार्च को ही पुतुल की शादी कटिहार जिले के समेली-चांदपुर के रहने वाले अजय के साथ धूमधाम से हुई थी. उन्हें इस बात का पता नहीं था कि अजय पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुतुल के परिजनों ने बताया कि अजय की पहली पत्नी के मायके वालों ने पुतुल को धमकी दी थी कि वह अजय को छोड़कर चली जाये, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. इसे भी पढ़ें- मीसा">https://lagatar.in/misa-bharti-gave-controversial-statement-regarding-pm-deputy-cm-retaliated/">मीसा

भारती ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, डिप्टी सीएम का पलटवार, चुनाव के बाद पता चलेगा कौन जेल में होगा

बर्फ बेचने वाले डिब्बे में पैक किया शव और नदी में फेंका

जानकारी के अनुसार, अजय बर्फ के व्यापार से जुड़ा है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि अजय ने पुतुल की हत्या कर शव बर्फ के डिब्बे में डालकर कोसी नदी में फेंक दिया. घटना के बाद आरोपी अजय पूरे परिवार के साथ फरार है. मृतका के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और अजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही