Search

 
 
 

बिहारः अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जानी जाएगी कुशवाहा की पार्टी

 
Patna: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जानी जाएगी. इसे लेकर रविवार को कुशवाहा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का रजिस्ट्रेशन भारतीय निर्वाचन आयोग में हो गया है. फिलहाल पार्टी को सिंबल नहीं मिला है. बहुत जल्द हमलोगों को पार्टी का सिंबल भी मिल जाएगा. इसे पढ़ें- गावां">https://lagatar.in/village-meeting-regarding-preparation-of-jmms-foundation-day-decision-to-take-out-nyaya-yatra-against-the-arrest-of-hemant-soren/">गावां

  :  JMM के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ न्याय यात्रा निकालने का निर्णय 

एनडीए में रहकर ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

वहीं इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम एनडीए में रहकर ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. गठबंधन नेताओं की बैठक में ही सीटों को लेकर बातचीत होगी और समझौता होगा. हमारी पार्टी को जहां चुनाव लड़ने को मिलेगा, वहीं लड़ेंगे. इसके अलावा, हम बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार को मदद करेंगे. इसे भी पढ़ें- हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-electricity-department-raided-fir-registered-against-8-people/">हुसैनाबाद

: बिजली विभाग ने की छापेमारी, 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही