Search

बिहार : लालू ने भाजपा सांसदों के अमर्यादित व्यवहार के लिए मोदी पर दोष मढ़ा

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्ट सामाजिक और राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के व्यवहार से प्रकट होता है. लालू ने साथ ही आरोप लगाया कि यह इनका अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट के सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया. उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर लिखा, प्रधानमंत्री ने देश की समृद्ध संसदीय परंपराओं के विरुद्ध ऐसी विकृत सामाजिक राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है, जिसमें इनकी एक सांसद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हत्यारे आतंकवादी का महिमा मंडन करती है. उनका इशारा स्पष्ट तौर पर भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की ओर था, जिन्होंने नाथूराम गोड्से को एक देशभक्त कहा था और बाद में भारी आलोचना के कारण उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था. लालू प्रसाद ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री के इशारे पर एक भाजपा सांसद संसद के अंदर विपक्ष के एक सांसद के लिए जिस अमर्यादित, असंसदीय और तुच्छ भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह घोर आपत्तिजनक, निंदनीय एवं लोकतंत्र व समाज के लिए चिंताजनक है. यह इनका अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है. लालू प्रसाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के अहम सदस्य हैं. वरिष्ठ नेता ने इस बार भी किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन निश्चित रूप से यह भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में दिए गए संबोधन की ओर इशारा था, जिनकी बहुजन समाज पार्टी सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था.
इसे भी पढ़ें – लैंड">https://lagatar.in/land-for-job-case-17-including-lalu-rabri-tejashwi-summoned-to-appear-in-court-on-october-4/">लैंड

फॉर जॉब मामला : लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 को समन, 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp