Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : लालू ने राज्यसभा चुनाव के लिए मीसा और फैयाज अहमद को प्रत्याशी बनाया

Advertisement
Advertisement
Patna : राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो प्रत्याशी तय कर लिये हैं. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पटना लौटने पर मीसा भारती और फैयाज अहमद को राजद ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. जानकारी के अनुसार सूबे में प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी ने अपने दो उम्मीदवारों के नामों को हरी झंडी दे दी है. फैयाज अहमद बिस्फी के पूर्व विधायक रहे हैं. मालूम हो कि बिहार में पांच सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के बीच लालू यादव दिल्ली से पटना पहुंचे हैं. विधायकों की संख्या से जो समीकरण बन रहे हैं, उसके मुताबिक बीजेपी से 2, राजद से 2 और जदयू से एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा जा सकता है. राजद की तरफ से फैयाज अहमद का नाम घोषित कर दिया गया है. मीसा भारती का नाम राज्यसभा के लिए लगभग तय माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें –SC">https://lagatar.in/sc-considers-prostitution-as-a-profession-police-cannot-bother-issued-six-instructions-appeals-to-media/">SC

ने वेश्यावृत्ति को पेशा माना, पुलिस नहीं कर सकती परेशान, छह निर्देश जारी किये, मीडिया से की अपील

अभी राज्यसभा में आरजेडी के कोटे से 5 सांसद हैं

बता दें कि अभी राज्यसभा में आरजेडी के कोटे से 5 सांसद हैं. जिनमें प्रेमचंद गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह, मनोज झा, अहमद अशफाक करीमी और मीसा भारती शामिल हैं. मीसा भारती का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है. वहीं, प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह का टर्म अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है, जबकि मनोज झा और अहमद अशफाक का टर्म अप्रैल 2024 में पूरा होगा.

एमवाई समीकरण मजबूत

तय था कि लालू यादव राज्यसभा के लिए एक कैंडिडेट अल्पसंख्यक को बनाने वाले थे. चर्चा रुस्तम खान के नाम की भी हो रही थी. लेकिन इन तमाम चर्चा पर विराम लगाते हुए जब सीलबंद लिफाफा खोला गया, तो उसमें फैयाज अहमद का नाम था. अब लोग दूसरे नाम की चर्चा कर रहे हैं. हालाकि ये तय है कि दूसरा नाम मीसा भारती का तय है. अगर फैयाज अहमद को टिकट ना मिलता तो आरजेडी पर अल्पसंख्यकों की अनदेखी का आरोप मढ़ा जाता. क्योंकि दूसरी ओर शहाबुद्दीन की बेगम हिना शहाब को टिकट देने की मांग जोर पकड़ रही थी. फिलहाल सारे कयासों पर अब ब्रेक लग गया. इसे भी पढ़ें – अर्थव्यवस्था">https://lagatar.in/8-years-ruin-economy-government-drinking-ghee-by-taking-loans/">अर्थव्यवस्था

की बर्बादी के 8 साल-कर्ज लेकर घी पी रही सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही