Search

बिहार : ईडी ने लालू से की करीब 9 घंटे पूछताछ, बेटी राहिणी ने कही ये बात...

Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए आज सोमवार को पटना स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. यहां उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई. लालू प्रसाद के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी ईडी दफ्तर पहुंची थी. मगर उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया. इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा. पूर्व सीएम से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से  Enforcement Directorate (ED) अधिकारियों की एक टीम रविवार देर शाम पटना आ गयी थी. करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद लालू यादव अपने आवास पहुंच गए. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, `लोग कहते हैं: "लालू व लालू परिवार झुकेगा नहीं, छापों-पूछताछ का ये सिलसिला रुकेगा नहीं !! जितना प्रताड़ित-परेशान करोगे उससे और ज्यादा मजबूत होगा लालू- राबड़ी परिवार.` ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ईडी ने 19 जनवरी को लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव को समन जारी किया था. समन लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर दिया गया था. इसमें पिता-पुत्र को 29-30 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया गया था.

 लालू प्रसाद  पर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हथियाने का आरोप  

ईडी कार्यालय में लालू प्रसाद से पूछताछ जारी है. उधर राजद नेता और कार्यकर्ता पटना में ईडी कार्यालय के बाहर जमा हो गये हैं. लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हथियाने का आरोप है. ईडी की चार्जशीट के अनुसार 2004 से 2009 तक भारतीय रेल के अलग.अलग जोन में ग्रुप डी पदों पर कई लोगों को बहाल किया गया था. और इसके बदले में उन्होंने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment