Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर DEO का तबादला, संजय कुमार 1 बने पटना डीईओ

Advertisement
Advertisement
Patna :  बिहार में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर शिक्षा विभाग और सरकार के बीच विवाद चल रहा है. इस बीच बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) का तबादला कर दिया है. शिक्षा विभाग ने 17 जिलों के डीईओ के तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. सभी को तीन दिनों के अंदर नये पदस्थापन वाली जगह पर अपना योगदान सुनिश्चित करने को कहा गया है.

कई वर्षों से पटना डीईओ के पद पर जमे अमित कुमार का भी तबादला

शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार, पिछले कई वर्षों से पटना डीईओ के पद पर बने हुए अमित कुमार का भी तबादला कर दिया गया है. उनको कटिहार का डीईओ बनाया गया है. वहीं  संजय कुमार 1 को पटना का डीईओ बनाया गया है. इसके अलावा राजकुमार को नालंदा, संजीव कुमार को पूर्वी चंपारण, राजदेव राम को बेगूसराय, ओमप्रकाश को गया, अमित कुमार को कटिहार, सुरेंद्र कुमार को  औरंगाबाद, संजय कुमार 3 को अररिया, राजकुमार शर्मा को भागलपुर, मदन राय को रोहतास, संग्राम सिंह को सुपौल, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को समस्तीपुर, सुभाष कुमार गुप्ता को गोपालगंज, कुंदन कुमार को बांका, रश्मि रेखा को जहानाबाद, मोतिउर रहमान को किशनगंज और यदुवंश राम को लखीसराय का डीईओ बनाया गया है. वहीं तीन जिलों के अधिकारियों को डीईओ से पदमुक्त करते हुए डीपीओ बनाया गया है. पवन कुमार को पूर्वी चंपारण, विमलेश कुमार चौधरी को मधुबनी और शर्मिला राय को भोजपुर का डीपीओ बनाया गया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/NewsDeatils0db4267033664bb6bb0d326b5a8e5df9796.jpeg"

alt="" width="1240" height="1755" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/NewsDeatils96070454f13c416fa8b8549a24fbe7a8797.jpeg"

alt="" width="1240" height="1755" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/NewsDeatils20cf8e5c0be048528407375a6ae6041a798.jpeg"

alt="" width="1240" height="1755" />
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही