Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार विधान परिषद : लालू ने कपड़े धोने वाली मुन्नी रजक को दिया टिकट, तीन नाम घोषित

Advertisement
Advertisement
Patna :  राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दूसरों के कपड़े धोनेवाली बख्तियारपुर की मुन्नी रजक को बिहार विधान परिषद के होनेवाले चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है. एमएलसी की 7 सीटों पर घोषित चुनाव के लिए आरजेडी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. लालू ने जिन तीन उम्मीदवारों मोहम्मद कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय पर मुहर लगाई है, वे सभी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं. इनमें मुन्नी रजक पार्टी के सभी कार्यक्रमों में नारा लगाने वाली अत्यंत ही गरीब तबके की अनुसूचित जाति की महिला हैं. बख्तियारपुर की रहने वाली मुन्नी रजक को टिकट मिलने पर तेजप्रताप ने भी बधाई दी है.

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय का संदेश

बिहार राजद ने ट्वीट किया है कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय का संदेश अपने एक ही कदम से केवल गरीबों के मसीहा आदरणीय लालू प्रसाद यादव ही दे सकते हैं! दूसरों के कपड़े धो, इस्त्री करने वाली कमजोर वर्ग की महिला मुन्नी रजक को विधान परिषद में जाकर गरीबों की आवाज उठाने का सुअवसर केवल आरजेडी ही दे सकता है! इसे भी पढ़ें – तीन">https://lagatar.in/police-could-not-find-the-missing-daughter-for-three-months-parents-upset-also-appealed-to-cwc/">तीन

महीने से लापता बेटी को नहीं ढूंढ पायी पुलिस, माता-पिता परेशान, CWC से भी लगायी गुहार

इतना बड़ा गिफ्ट दे दिया- मुन्नी रजक

टिकट दिये जाने की सूचना के बाद मुन्नी रजक ने तेज प्रताप यादव से मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट किया कि धोबी समाज से आने वाली राजद की मजबूत, क्रांतिकारी कार्यकर्ता व मेरी बहन जैसी प्यारी मुन्नी रजक को पार्टी की ओर से बिहार विधान परिषद के लिए उम्मीदवारी घोषित कर दी गई है, बहन को अथाह बधाई. रेलवे प्लेटफॉर्म के नीचे लोगों का कपड़ा धोती हैं मुन्नी रजक. चेहरा ही जवाब है. मुन्नी रजक ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा यादव का आभार जताया और कहा कि उनके पास मोबाइल भी नहीं था. किसी से बुलवाया, तो हम तो डर गए थे. लेकिन इतना बड़ा गिफ्ट दे दिया.

कौन हैं मुन्नी रजक

मुन्नी रजक बख्तियारपुर की रहने वाली हैं, जो रजक समुदाय से आती हैं. मुन्नी रजककपड़े धोकर अपना घर चलाती हैं. इतना ही नहीं वह आरजेडी की सबसे अधिक सक्रिय महिला कार्यकर्ता मानी जाती हैं. वह महिला प्रकोष्ठ की महासचिव भी हैं. मुन्नी रजक पिछले दिनों लालू यादव के घर सीबीआई की छापेमारी के दौरान पूरे दिन सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी करती रही थीं. उनको अब पार्टी ने विधान परिषद में भेजने का फैसला किया है.

हर किसी का ख्याल लालू प्रसाद यादव रखते हैं- मुन्नी

टिकट मिलने के बाद मुन्नी रजक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे फोन कर बुलाया गया था. मुझे लगा आज वट सावित्री पूजा है, इसलिए कोई उपहार जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा कि मैं आज भी परिवार का गुजारा कपड़े धोकर करती हूं. न मेरे पास अपना घर है, न जमीन है. भाड़े के घर में रहती हूं. ऐसी गरीब महिला को टिकट देकर आरजेडी ने साबित कर दिया कि हर किसी का ख्याल लालू प्रसाद यादव रखते हैं. मुन्नी रजकने कहा कि आज लोग लालू प्रसाद यादव को फंसाने का काम कर रहे हैं, जबकि वो गरीबों का ख्याल रखते हैं. इसे भी पढ़ें – “खीरु">https://lagatar.in/khiru-mahto-getting-ras-ticket-is-a-sanjeevani-for-jharkhand-jdu/">“खीरु

महतो को रास का टिकट मिलना झारखंड जेडीयू के लिए संजीवनी”  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही