Search

 
 
 

बिहार : गया में पारस गुट के लोजपा नेता की हत्या, विरोध में जीटी रोड जाम

 
Gaya : गया में दिनदहाड़े राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी - पशुपति पारस गुट के नेता मोहम्मद अनवर अली खान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बाइक पर सवार अपराधी हत्या करके फरार हो गए. आमस थाना के पास जीटी रोड में घटना को अंजाम दिया गया. हमलावरों ने लोजपा नेता को निशाना कर छह गोलियां दागी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने जीटी रोड को जाम कर दिया.

गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे अनवर

अनवर अली खान अपने बच्चे के साथ सैलून गए थे. इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और सैलून संचालक का नाम लेते हुए पहले अपनी दाढ़ी बनवाने का आदेश दिया.उनकी इस एक्टिविटी के बाद अनवर अली खान को कुछ शंका हुई. वह सैलून से बाहर निकले तो हथियारबंद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोली लगने के बाद अनवर अली खान भागने लगे, तब उन्हें खदेड़ कर गोली मारी गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी कट्टा और बाइक छोड़ कर भाग गये. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने गम्हरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि अनवर खान लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के नेता थे. वह गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे.
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति">https://lagatar.in/hazaribaghs-abhishek-ranjan-will-be-honored-by-the-president/">राष्ट्रपति

के हाथों सम्मानित होंगे हजारीबाग के अभिषेक रंजन
[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही