Search

 
 
 

बिहार में 25 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्वीट

 

Patna: सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है. 25 मई तक राज्य में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है. सीएम ने बताया कि मंत्रीमंडल और सहयोगियों से बातचीत के बाद लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आयी है. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है.

बुधवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के अनुसार 1 लाख 11 हजार 740 लोगों की जांच में सिर्फ 9 हजार 863 लोग पॉजिटिव मिले. इससे पहले पिछले महीने 19 तारीख को 10 हजार से कम मामले सामने आये थे. 19 अप्रैल को मात्र 7 हजार 487 केस मिले थे. इसके बाद से लगातार 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आये. कभी-कभी तो बीच में 15 हजार से भी ज्यादा मामले एक दिन में सामने आये, जिसके बाद सरकार ने एहतियातन लॉकडाउन का एलान कर दिया. क्योंकि नाइट कर्फ्यू लगाने के बावजूद भी मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे थे. अब एक बार फिर से बिहार में सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया है. 25 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही