Search

 
 
 

बिहारः बेगूसराय के HDFC बैंक में 20 लाख की लूट, 5 अपराधियों ने दिया घटना अंजाम

 
Begusarai: हथियारबंद अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के महादेव स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में करीब 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने बैंककर्मियों के हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद उनसे मारपीट की गई और कैश मांगा. यही नहीं अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को फर्श पर लेटने को कहा. लोग डर से नीचे लेट गए. इसे पढ़ें- बैंक">https://lagatar.in/bjp-taunts-on-allegations-of-freezing-bank-accounts-congresss-bankruptcy-is-moral-and-intellectual-not-financial/">बैंक

खाते फ्रीज किये जाने के आरोपों पर भाजपा का तंज, कांग्रेस का दिवालियापन नैतिक और बौद्धिक है, वित्तीय नहीं  

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. वहीं पॉश इलाके में हुई इस घटना से लोगों में डर का माहौल है. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/mixing-game-is-happening-on-a-large-scale-in-kuju-railway-siding-ramgarh-charcoal-is-being-mixed-with-coal-and-sent-power-plant/">रामगढ़

के कुजू रेलवे साइडिंग में बड़े पैमाने पर हो रहा मिक्सिंग का खेल, कोयला में चारकोल मिक्स कर भेजा जा रहा पॉवर प्लांट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही