Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : महेश्वर हजारी विधानसभा के नए अंतरिम स्पीकर

Patna :  बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के इस्तीफा देने के बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली है. महेश्वर हजारी को संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित महागठबंधन दल के नेताओं ने कुर्सी पर बैठाया. उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी. इससे पहले विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के उस फैसले को बदल दिया गया, जिसमें उन्होंने सदन के अध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र नारायण यादव के नाम की घोषणा की थी. अब महेश्वर हाजरी ही सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/panjab-pm-modi-inaugurates-homi-bhabha-cancer-hospital-says-it-is-necessary-to-improve-health-facilities/">पीएम

मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया, कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारना जरूरी

26 अगस्त को भी विधानसभा का विशेष सत्र

वहीं विधानसभा के मौजूदा विशेष सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए आज नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सत्र की अवधि बढ़ाने के फैसले पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है. जिसके बाद अब 26 अगस्त को भी विधानसभा की बैठक बुलाई गई है. इससे पहले 24 अगस्त को विधानसभा और 25 अगस्त को विधानपरिषद में बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया था. अब 26 अगस्त को सत्र बुलाए जाने के बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन 26 अगस्त को होगा.

विजय कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा

बुधवार को बिहार विधानसभा में महागठबंधन सरकार ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. जिस पर सदन में आज वोटिंग होनी थी. लेकिन वोटिंग से पहले ही विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कमार और महागठबंधन सरकार पर खूब तंज कसा. पहले इस्तीफा नहीं देने के पर उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा देने के लिए तैयार थे. लेकिन सरकार बनते ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसका जवाब वह सदन में देना चाहते थे.

दलित, पासवान हूं इसलिए अपमानित किया - महेश्वर हजारी

विजय सिन्हा के सदन संचालन की जिम्मेवारी नरेंद्र यादव को सौंपने के ऐलान पर महेश्वर हजारी ने कहा कि सदन नियम से चलता है. अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद उपाध्यक्ष सारा काम देखते हैं. उसके बावजूद भी विजय सिन्हा ने जिस तरीके से सदन में घोषणा करने का काम किया यह मुझे सामंतवादी विचारधारा की तरह लगा. यह संविधान का घोर उल्लंघन है. नैतिकता की बातें करते थे लेकिन जब अपने पालन करने की बारी आई तो सब भूल गए. मैं दलित समाज से आता हूं इसलिए विजय सिन्हा ने सामंतवादी विचारधारा का परिचय दिया. कल विधानसभा अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-50-thousand-assistant-teachers-will-be-appointed-the-number-of-food-security-beneficiaries-will-increase/">कैबिनेट

की बैठकः 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, खाद्य सुरक्षा लाभुकों की बढ़ेगी संख्या, जानें अन्य फैसले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही