Search

 
 
 

बिहारः मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

 
Muzaffarpur: खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है, जहां एमबीबीएस की छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. दरअसल, 25 वर्षीय पीड़िता ने शिशु रोग डॉक्टर अतुल शेखर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया की अतुल ने पहले तो उसे प्यार के जाल में फंसाया फिर दो वर्षों तक उसके शरीर से खेलता रहा. जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो अतुल ने साफ इनकार करते हुए मुजफ्फरपुर से अपना ट्रांसफर मगध मेडिकल कॉलेज करा लिया और लड़की से सारे रिश्ते खत्म कर दिया. खुद को ठगा महसूस करने पर युवती ने थाने में मामला दर्ज करा दिया. इसके बाद पुलिस हरकत में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गया पहुंच गई. इसे पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/government-ready-to-discuss-manipur-issue-opposition-uproar-proceedings-of-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned-for-the-day/">सरकार

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
इधर, पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने मगध मेडिकल कॉलेज पहुंची तो वह अधीक्षक के चैंबर में घुस गया. कई घंटे बाद जब अधीक्षक अपने चैंबर से निकले तो पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पुलिस आरोपी डॉक्टर को घसीटकर अपने साथ ले गई. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-cs-inspected-health-camps-engaged-in-shravani-mela/">देवघर

: सीएस ने श्रावणी मेला में लगे स्वास्थ्य शिविरों का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही