Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : अब तेजस्वी की वजह से मीना सिंह का जदयू से इस्तीफा, नीतीश को झटका

Patna: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड को एक और बड़ा झटका लगा है.
पूर्व सांसद मीना सिंह ने भी जदयू से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया है. तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी बनाए जाने की बात पर मीना सिंह पार्टी से नराज चल रही थीं. मीना सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ कभी जुदा नहीं होना चाहती थी. लेकिन, तेजस्वी यादव को उन्होंने अपना उत्तराधिकारी बना दिया है. उस हिसाब से मेरा रहना सही नहीं है. मालूम हो कि हाल ही में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ दी थी.

बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

बताया जा रहा है कि जेडीयू छोड़ने के बाद मीना सिंह बीजेपी के साथ जा सकती हैं. हाल में उपेंद्र कुशवाहा ने इस्तीफा देकर नीतीश कुमार को झटका दिया था. कुशवाहा के साथ कई जेडीयू के कई और नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी. उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी बनाई. अब पूर्व सांसद मीना सिंह ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.

बिक्रमगंज सीट से सांसद रह चुकी हैं मीना सिंह

मीना सिंह 2009 में आरा से सांसद चुनी गयी थी. 2014 तक यहां का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया था. इसके पहले मीना सिंह ने 2008 में उपचुनाव में जीत कर बिक्रमगंज लोकसभा सीट क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया था. 2014 में मोदी लहर में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था. 2019 में चुनाव नहीं लड़ीं. मीना सिंह के पति का निधन हो चुका है. वह भी बिक्रमगंज से सांसद रह चुके थे.
इसे भी पढ़ें –  निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-filed-discharge-petition-in-ed-court-appeared-physically/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल कोर्ट ने ED कोर्ट में फाइल की डिस्चार्ज पिटीशन, सशरीर हुई हाजिर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही