Search

 
 
 

सिंह मेंशन पहुंचे बिहार के अल्पसंख्यक मंत्री, मेयर संजीव सिंह को दी बधाई, बोले-शराबबंदी जारी रहेगी

Dhanbad: धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह के आवास सिंह मेंशन में सोमवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां पहुंचे. उन्होंने मेयर को चुनाव में जीत की बधाई तथा होली की शुभकामनाएं दी. मंत्री ने मेयर संजीव सिंह के पूरे परिवार से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी.
 

Dhanbad: धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह के आवास सिंह मेंशन मेंसोमवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां पहुंचे. उन्होंने मेयर को चुनावमें जीत की बधाई तथा होली की शुभकामनाएं दी. मंत्री ने मेयर संजीव सिंह के पूरे परिवार सेमुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी.

सिंह मेंशन पहुंचने पर मेयर के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मंत्री कागर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर समर्थकों की भी मौजूदगी रही और माहौल पूरी तरहहोली के रंग में रंगा नजर आया.

Uploaded Image

हमेशा बड़े भाई जैसा मार्गदर्शन मिला- मेयर

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि बिहार से चलकर मंत्री जमा खां का उन्हें बधाई देने आना उनके लिएसम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि मंत्री हमेशा बड़े भाई की तरह सिंह मेंशन परिवार कामार्गदर्शन करते रहे हैं. उनकी अनुपस्थिति में भी मंत्री ने हर संभव सहयोग किया है.

जनता के आशीर्वाद से बने मेयर- मंत्री

मंत्री जमा खां ने कहा कि संजीव सिंह जनता के आशीर्वाद से मेयर चुने गए हैं और यह धनबाद कीजनता की जीत है. उन्होंने कहा कि संजीव सिंह हर वर्ग में लोकप्रिय हैं और सभी समुदायों के बीचउनकी अच्छी स्वीकार्यता है.  होली के पावन अवसर पर वे उन्हें शुभकामनाएं देने विशेष रूप सेपहुंचे हैं.

निशांत के राजनीति में आने पर बोले मंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल और उनके पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने कीअटकलों पर मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की छवि देशभर में बदली है औरराज्य को नया सम्मान मिला है. उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत इच्छा भी हैकि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं. यदि वे राजनीति में आते हैं तो पार्टी उनका पूरा समर्थनकरेगी.

शराबबंदी रहेगी जारी

बिहार में शराबबंदी और उससे जुड़ी घटनाओं पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य में शराबबंदी कानूनपूरी मजबूती से लागू रहेगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैलाते हैं और अवैध शराबतस्करी में लिप्त रहते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी जोकोई गड़बड़ी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही