Search

 
 
 

बिहार : हादसों का दिन रहा सोमवार, राज्यभर में 17 लोगों की डूबकर मौत

 
Bihar :   बिहार वालों के लिए सोमवार का दिन हादसों का दिन रहा. या यूं कहे कि बिहास वासियों के लिए सोमवार ब्लैक मंडे साबित हुआ. राज्य के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की नदी या तालाब में डूबकर मौत हो गयी. गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां बखरी में श्राद्ध कर्म के दौरान गंडक नदी में नहाने गये चार युवकों की नदी में डूबकर मौत हो गयी. सभी एक ही परिवार के थे. मृतकों की पहचान मटियारी गांव निवासी निखिल कुमार (16 वर्षीय), सुजीत कुमार (16 वर्षीय), सुमित (14 वर्षीय और संजीव कुमार (14 वर्षीय) के रूप में हुई है. खबर लिखे जाने तक चारों के शव बरामद नहीं हुए थे.

पटना व भागलपुर में तीन-तीन की मौत

इधर मधुबनी के जयनगर में दो किशोरी की बछराजा नदी में डूबकर मौत हो गयी. वहीं बेगूसराय के मटिहानी में सोमवार को गंगा में स्नान करने के दौरान सेना के जवान सौरभ उर्फ सोनू की जान चली गयी. सोनू लेह में तैनात था और रक्षाबंधन के मौके पर छुट्टी लेकर अपने घर आया था. इसके अलावा पटना व भागलपुर में तीन-तीन और सीवान व गया में दो-दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही