Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार :  बच्चे को डॉक्टर से दिखाने जा रही मां, बेटी और नाती की ट्रेन से कट कर मौत

Bhagalpur : शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर मां, बेटी और नाती की मौत हो गई. घटना नवछगिया के अम्भो हाल्ट के पास हुई. हादसे में रेखा देवी, उसकी बेटी धर्मशीला देवी और डेढ़ वर्षीय नाती राजवीर की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक नाती राजवीर को डॉक्टर को दिखाने के लिए नानी रेखा देवी और मां धर्मशीला खगड़िया जा रही थी. इसी क्रम में ट्रेन पकड़ने अम्भो हाल्ट की ओर बढ़ रही थे. जल्दी पहुंचने के लिए वे हाल्ट से पूरब पटरी पर चल रही थी. इसी दौरान कटिहार से बरौनी की तरफ जा रही मालगाड़ी आ गई. इसकी भनक मां और बेटी में से किसी को नहीं लगी. बच्चा अपनी मां धर्मशीला की गोद में था. तीनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए. वहीं उन तीनों की मौत हो गयी.

नवगछिया की रहनेवाली थी रेखा देवी

हादसे की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. रेखा देवी नवगछिया के महादतपुर की रहने वाली थी. उसकी बेटी धर्मशीला देवी की शादी पूर्णिया जिले के ग्वालपाड़ा में हुई थी. वर्तमान में बेटा राजवीर के साथ मायके आयी थी. सुबह डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकली थी.घटना मददतपुर के 13 नंबर ढाला के पास हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-19-year-old-youth-rapes-old-woman-woman-pleads-for-justice/">लातेहार

: 19 वर्षीय युवक ने किया वृद्ध महिला के साथ बलात्कार, महिला ने न्याय की लगायी गुहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही