Search

 
 
 

Bihar News : दरभंगा के चंचल नगर में बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल

Darbhanga : बिहार के दरभंगा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां बम फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. ताजा मामला पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर का है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चहारदीवारी की शटरिंग खोलने के दौरान पटरे के नीचे रखा बम फट गया.
 
बिहार की खबरें

Darbhanga : बिहार के दरभंगा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां बम फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. ताजा मामला पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर का है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चहारदीवारी की शटरिंग खोलने के दौरान पटरे के नीचे रखा बम फट गया.

इसे भी पढ़ें...


हादसे में चंदनपट्टी स्थित महदौली पोखर मोहल्ला निवासी लक्ष्मी पासवान के पुत्र रामबाबू पासवान (35) के एक आंख सहित आधा सिर पर गहरे जख्म हैं. वहीं, सियाराम पासवान के पुत्र कमलेश पासवान (27) के दाएं हाथ सहित शरीर पर कई गहरे जख्म हैं.

 

विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में दोनों घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया. जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटनास्थल पर बम कहां से आया और किसने लाकर रखा. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है. 


पूचताछ में पता चला कि मो. नेयाज ने विवादित जमीन को तीन-चार लोगों के हाथ बिक्री करने के बाद चहारदीवारी कराने में जुटा था. लगभग दो माह से निर्माण कार्य चल रहा था. इसी बीच मंगलवार को यह हादसा हो गया. पुलिस दोषियों की तलाश में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही