Search

Bihar News : राष्ट्रपति ने बिहार के तीन कलाकारों को किया सम्मानित

Patna : नई दिल्ली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 और 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार प्रदान किए.
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)

Patna : नई दिल्ली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 और 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार प्रदान किए. 

देशभर के 108 कलाकरों को सम्मानित किया गया. इनमें बिहार के तीन वरिष्ठ कलाकार भी शामिल है. इन कलाकारों ने करीब चार से पांच दशक तक रंगमंच और लोक संगीत की सेवा कर अपनी अलग पहचान बनाई है.

राष्ट्रपति ने बिहार के चर्चित अभिनेता-निर्देशक सुरेश कुमार हज्जू, मैथिली रंगमंच के वरिष्ठ निर्देशक शिव नारायण झा उर्फ कुणाल और लोक वाद्य कलाकार महेन्द्र राम को सम्मानित किया. तीनों कलाकारों को ताम्रपत्र, प्रशस्ति पत्र और एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही