Search

 
 
 

Bihar News : ठिठुरन के बीच बारिश का अलर्ट, 20 से 22 नवंबर तक बदलेगा मौसम

Bihar News : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 17 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है. फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, सुबह और देर शाम ठंड का प्रभाव अधिक रह सकता है. दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा.
 
फाइल फोटो

Bihar News : बिहार में अब ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास पहले से ज्यादा होने लगा है. राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्के कोहरे भी दिखाई दे रही है. जहां एक ओर रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, वहीं दूसरी ओर दोपहर की गुनगुनी धूप लोगों को इस ठंड से थोड़ी राहत दे रही है.

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 17 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है. फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, सुबह और देर शाम ठंड का प्रभाव अधिक रह सकता है. दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा.

 

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के संकेत दिए हैं. अनुमान है कि अगले एक से दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ जाएगा.

 

वहीं, 20 और 21 नवंबर को राज्य के 13 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 22 नवंबर को भी 12 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के बाद प्रदेश में ठंड का असर पहले की तुलना में ज्यादा महसूस हो सकता है.

 

चक्रवाती तूफान से बदल सकता है बिहार का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम को मौसम में आए इस बदलाव का मुख्य कारण माना जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा यह चक्रवाती तूफान आगामी दिनों में और अधिक गंभीर रूप ले सकता है. इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के साथ ही बिहार के कुछ इलाकों में भी बारिश के अनुकूल हालात बन सकते हैं.

 

इसके असर से पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, भागलपुर, जमुई, खगड़िया और मुंगेर सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है


पटना में कैसा रहेगा आज का मौसम?

पटना में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कुल मिलाकर आज राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और गिरते तापमान के कारण ठंड का असर तेजी से बढ़ सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही