Search

Bihar News : भोजपुर में करंट लगने से चाचा-भतीजा की मौत, पसरा मातम

Bhojpur : बिहार के भोजपुर में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जहां करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, चांदी गांव निवासी महेंद्र साह अपनी मिठाई की दुकान पर काम कर रहे थे. तभी अचानक बिजली की तार टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें बिजली प्रभावित हो रही थी.
 
बिहार की खबरें

महेंद्र काम करते समय इसकी चपेट में आ गए. उन्हें बचाने के लिए उनका भतीजा संजय दौड़ा. मगर वह भी करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचा. डॉक्टर ने दोनों को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही