Search

 
 
 

Bihar News : IRCTC घोटाला मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 22 मई को

आईआरसीटीसी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई. इस मामले में पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई पर गंभीर आरोप है. बुधवार को इस पर फैसला होने वाला था जिसे कोर्ट ने टाल दिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी.
 

Patna : आईआरसीटीसी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई. इस मामले में पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई पर गंभीर आरोप है. बुधवार को इस पर फैसला होने वाला था जिसे कोर्ट ने टाल दिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी.

 

ईडी ने मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. ईडी का आरोप है कि IRCTC घोटाले में मनी लांड्रिंग की गई व सरकारी प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गई. भ्रष्टाचार के जरिए संपत्ति अर्जित की गई. कोर्ट पहले ही आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा गया था. 


जानिए क्या है मामला

यह मामला तब का है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के दौरान केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे. आरोप है कि उनके कार्यकाल में आईआरसीटीसी के तहत रांची और पुरी स्थित दो होटलों के टेंडर में भारी अनियमितताएं हुईं. इन होटलों और उनसे जुड़ी जमीनों को नियमों की अनदेखी करते हुए निजी कंपनियों को पट्टे पर दिया गया, जिससे कुछ कंपनियों को अनुचित फायदा पहुंचा.

 

ईडी का मानना है कि इस पूरी प्रक्रिया में मनी लांड्रिंग का एंगल भी शामिल है, जिसकी कड़ियां अब धीरे-धीरे खुल रही हैं. जबकि बचाव पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है. 

 

लालू परिवार ने निचली अदालत के अक्टूबर 2025 के उस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे. दूसरी ओर ईडी ने इस याचिका का जोरदार विरोध करते हुए दावा किया है कि उनके पास इस मामले से जुड़े सबूत मौजूद हैं. अब इंतजार 22 मई का है, जब कोर्ट अपना फैसला सुनायेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही