Search

 
 
 

बिहार : फुलवारी शरीफ और दरभंगा में PFI के ठिकानों पर NIA का फिर छापा

 
Patna : बिहार में पीएफआइ के ठिकानों पर फिर छापेमारी की गयी. एनआइए और एटीएस की टीम ने रविवार को दरभंगा के बहेड़ा और पटना के फुलवारी शरीफ में छापेमारी की. छापेमारी पीएफआई कनेक्शन मामले में की गई. बीते साल फुलवारी शरीफ का पीएफआई मॉड्यूल सामने आया था, जिसके बाद मुमताज अंसारी को अरेस्ट किया गया था. जांच टीम पटना के फुलवारी शरीफ में इमारत-ए-सरिया के सामने मोहम्मद रियाजुद्दीन कासमी के बुक स्टॉल पर पहुंची. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. इससे पहले बिहार एटीएस ने यहीं के आरोपी मुमताज अंसारी को तमिलनाडु से पकड़ा था. जिसके बाद एनआईए ने एक्शन लेना शुरू किया था.

रियाजुद्दीन के घर से दो मोबाइल लेकर गई पुलिस

पटना के फुलवारी शरीफ इमारत शरिया के ठीक सामने रियाजुद्दीन की दुकान सहित मकान में सुबह 5 बजे से छापेमारी की. आलम कॉटेज के 202 में रियाजुद्दीन का फ्लैट है. वहां भी एनआईए और एटीएस ने छापा मारा. रियाजुद्दीन की बेटी ने कहा कि आज सुबह 5 बजे ही पुलिस आई और छापेमारी करने लगी. सभी कमरों की तलाशी ली. यहां से पुलिस दो मोबाइल लेकर गई है. बताया गया कि मुमताज अंसारी की निशानदेही पर एनआईए ने रियाजुद्दीन के घर और दुकान में छापा मारा. चार घंटे तक रियाजुद्दीन के घर पर पूछताछ की गई. उसके बाद टीम रियाजुद्दीन को उसकी दुकान पर ले गई, रियाजुद्दीन आलम कॉटेज अपार्टमेंट में रहता है. पूछताछ के एनआईए ने रियाजुद्दीन को जाने दिया.

4 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी

इससे पहले 7 जनवरी को NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में 4 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. यह मामला पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े अभियुक्तों, संदिग्ध व्यक्तियों के गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से संबंधित है.
इसे भी पढ़ें – चतरा">https://lagatar.in/chatra-villagers-saved-the-life-of-deer-injured-by-dog-attack-handed-over-to-forest-department/">चतरा

: ग्रामीणों ने कुत्तों के हमले से घायल हिरण की बचाई जान, वन विभाग को सौंपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही